Hindi News / General News / युवा खेलों से अपना भविष्य बनाएं – तहसीलदार सैनी

युवा खेलों से अपना भविष्य बनाएं – तहसीलदार सैनी

बड़ा गांव में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न

झुंझुनू, कस्बा बड़ागांव में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी के सौजन्य से दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई । बैराना जोहड़ स्थित खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में कुल 7 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच सोमवार देर शाम खेला गया । जिसमें बड़ागांव स्पोर्ट्स क्लब ने रोमांचक मैच में गोमती देवी कॉलेज ए को परास्त कर दिया । रामजी लाल कटारिया ने बताया कि पूर्व तहसीलदार सैनी के द्वारा विजेता टीम के कप्तान आनंद सिंह शेखावत को 1100रु व ट्रॉफी ,उपविजेता कप्तान मानवेंद्र को 500रु व ट्रॉफी के साथ ही मैन ऑफ द मैच मोहित व बेस्ट डिफेंस कर्ता योगेश को भी नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया । मैच के अंपायर विश्व रिकॉर्ड धारी सूबेदार मेजर आजाद सिंह शेखावत वह रमेश फौजी थे । अपने संबोधन में तहसीलदार सैनी ने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़कर खेलों में भाग लेना चाहिए । खेलों से शारीरिक विकास भी होता है वह राजकीय सेवाओं में खिलाड़ियों का आरक्षण होने से नौकरी के अवसर ज्यादा उपलब्ध होते हैं । आगामी सेना भर्ती को देखते हुए अच्छी तैयारी करनी चाहिए । विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सरपंच राजेंद्र सैनी , डॉक्टर ओपी सैनी , किशोरी लाल कुमावत , व पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद गुर्जर ने भी संबोधित किया इस अवसर पर बाबूलाल राजोरिया , ताराचंद महावर , शीशराम नाड,जीएसएस अध्यक्ष नारायण सैनी , हवलदार गोविंद बालाण,सुरेंद्र सैनी , गुटाराम सैनी ,उमेद सिंह , सूबेदार रामलाल सैनी , मनीष , राजेश , पिंटू , लोकेश , आनंद , किशोर , पवन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur