Hindi News / General News / युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण

युवा मोर्चा ने किया पौधारोपण

पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा के जन्म दिवस पर

श्रीमाधोपुर,[महेंद्र खडोलिया] भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर श्रीमाधोपुर ने युवा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी के संरक्षण में पूर्व विधायक झाबरसिंह खर्रा के जन्म दिवस पर बाबा ब्रह्मचारी आश्रम में पौधारोपण किया। सावन की पहली बारिश के बाद में आश्रम में पौधे लगाए। इनमें कई प्रकार के छायादार पौधे, फलदार पौधे, फूलदार पौधे, रसदार फलों के पौधे भी शामिल थे। करंज कंडील , पीपल, बरगद, अमरूद, नीम लता, मालती आदि पेड़ लगाए गए। पेड़ों के चारों और सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए और पानी दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा ने पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए। पर्यावरण प्रेमी बलदेव सेनी, ब्रह्मचारी आश्रम के महंत सतगिरि जी महाराज, युवा मोर्चा के महामंत्री केसरी नंदन उपाध्यक्ष ज्येश भादूका, रविन्दर ओसवाल, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ,पार्षद दयाराम सैनी सामाजिक कार्यकर्ता जगेन्दर सैनी ,भगवान सहाय सैनी, गोदरेज सैनी ,घनश्याम सैनी, पंकज सैनी, हरदेव मंगवा,धूडा राम सैनी आदि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पेड़ -पौधों की देखरेख का जिम्मा भी लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur