राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले एवं खेल विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में राज्य की लुप्त एवं दुलर्भ लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार की जन घोषणा के 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव का आयोजन जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में किया जायेगा। महोत्सव में राज्य के समस्त ब्लॉक, जिला, संभाग स्तर पर युवा महोत्सवों का आयोजन किया जाकर प्रथम विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव जयपुर में भाग लेंगे। महोत्सव का उद्देश्य राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज करके , उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करके उनको स्वावलम्बी बनाना है। सीओ स्काउट बसन्त लाटा ने बताया कि इन महोत्सवों में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं-सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोक गायन , शास्त्रीय गायन ( हिन्दुस्तानी गायन), शास्त्रीय नृत्य-कथक, भारत नाट्यम् ओडिसी, शास्त्रीय वाद्यन्त्र- सितार , बांसूरी, तबला मृदंगम् वीणा, हारमोनियम, गिटार, नाटक, चित्रकला, आशु भाषण एवं राजस्थान की दुलर्भ एवं लुप्त कलाएं-फड, रावण हत्था, रम्मत, अलगोजा, माण्डणा, भित्तीचित्र, लांघामॉगणीहार, कठपुतली, खडताल, मोरचंग, भपंग आदि आयोजन के साथ राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को केरियर का मार्गदर्शन भी दिया जाता है। राज्य स्तरीय युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव जयपुर में आयोजन किया जायेगा प्रतियोगिता के विजेताओ को राज्य स्तर पर नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र , कला रत्न के नाम से पुरस्कृत किया जायेगा।
Hindi News / General News / युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव होगा आयोजित
युवा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज महोत्सव होगा आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


