Hindi News / General News / युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों फांसी देने की की मांग

सूरजगढ़ [के के गाँधी ] युवाओं ने डॉ. प्रियंका रेड्डी व टोंक की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया।आज गुरूवार सांय युवा विकास समिति के तत्वावधान में युवा नेता तन्मय अहलावत व अर्जुन सैनी के नेतृत्व में कस्बे के युवाओं ने नगरपालिका चौक से गांधी बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर हैदराबाद की डॉ. प्रियंका रेड्डी व टोंक की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग रखी। इस मौके पर सुरेन्द्र चौहान, संदीप शर्मा, अनिल गुप्ता, राहुल जैदिया, महावीर गुर्जर, अनिल बिलोटिया, आकाश, अंकित, सुभाष, दीपक, प्रदीप सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur