सिंघाना [के के गाँधी ] आज का पढ़ा लिखा युवा विकास के लिए किसी का मोहताज नही है गांव के विकास में युवा अपना योगदान देने लगे ऐसा ही मामला भैसावता पंचायत के मोई भारू गांव में देखने को मिल रहा है जहां गांव के नवयुवक मिलकर गांव के विकास में अपना योगदान दे रहे है। समाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमरा ने बताया कि गांव के संजय सोमरा जो दिल्ली में व्यवसाय करते है ने गांव की गलियों में सोलर लाईट व सार्वजनिक स्थलों पर ग्रामीणों के बैठने के लिए चेयर लगवाई है। जब इस बाबत संजय सोमरा से बात की तो उन्होनें बताया कि गांव से दिल्ली जाते समय अनेक गांवों में लगी लाईटें व बैठने की व्यवस्था देखकर मेरे मन में भी गांव में कुछ करने की ललक जगी इस बाबत जब मैं गांव के युवाओं से मिला तो उन्होनें सहयोग करने का भरोसा दिलाया। मैने युवाओं के साथ मिलकर गांव के सार्वजनिक स्थलों पर पांच जगह बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां लगाई वहीं गांव के मैन रास्तों में जहां रात के समय अंधेरा रहता है वहां सोलर लाईट लगवाई इस काम में गांव के विक्रान्त कुमावत, विक्रम सोमरा, सुनिल सोमरा, अनिल सोमरा, पवन कुमार, धर्मेन्द्र गर्सा, बजरंग सहित युवाओं ने भरपूर सहयोग किया। -अन्य समस्याओं पर भी दिया जाएगा ध्यान युवाओं ने बताया कि गांव की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें कहा कि गांव में पेयजल की समस्या, आवारा पशुओं की समस्या सहित तातीजा जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगलात में लगे हरे पेड़ों की कटाई को लेकर बैठक का आयोजन करके समस्याओं का समाधान करने की योजना बनाई जाएगी।
Hindi News / General News / युवाओं ने संभाली गांव के विकास की बागडोर
युवाओं ने संभाली गांव के विकास की बागडोर


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


