Hindi News / General News / जिला परिषद सीईओ ने किया विशेष ग्राम सभाओं का निरीक्षण

जिला परिषद सीईओ ने किया विशेष ग्राम सभाओं का निरीक्षण

ग्राम पंचायत ढाढर एवं दूधवा खारा में

चूरू, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरी राम चौहान ने रविवार को ग्राम पंचायत ढाढर एवं दूधवा खारा में विशेष ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत लोग चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ें तथा पंचायतों में कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्य हों। उन्होंने डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए टेंडर करने के निर्देश दिए तथा गांवों में सोखता गढ्ढा, मैजिक पिट, सामुदायिक शौचालय, नाडेप के कार्य पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए कहा। ग्राम सभाओं में सर्वधर्म समभाव प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान एसबीएम के ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजीव बारी, सहायक विकास अधिकारी सोहन लाल धायल सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur