Hindi News / आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) / Daily horoscope : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

,

Daily horoscope : आज शुक्रवार को कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: आज इन राशियों को मिलेगा फायदा, जानें शनिवार को किसे रहना पडेगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 february 2026: आज शुक्रवार को कई राशियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आंकलन किया जाता है और ग्रहों की स्थिति गुरु मिथुन राशि में हैं। केतु सिंह राशि में हैं। उच्च का मंगल मकर राशि में चल रहा है। कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु। चार ग्रह कुंभ राशि में बैठे हैं। जो ग्रहों का एक जमावड़ा लगा हुआ है उससे आपके जीवन में प्रभाव देखने को मिलेगा। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : चूंकि सितारा उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों वाला है, इसलिए कोई भी नया यत्न शुरू न करें क्योंकि उसके सिरे चढ़ने की आशा न होगी।

वृष आज का राशिफल: टीचिंग, कोचिंग, इंटीरियर डैकोरेशन, मैडीसिन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।Aaj Ka Rashifal

मिथुन आज का राशिफल: सरकारी, गैर- सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे।

कर्क आज का राशिफल: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह आज का राशिफल: सेहत की संभाल रखनी सही रहेगी, नाप-तोल कर खान-पान करना चाहिए, न सफर करें और न उधारी में फंसें।

कन्या आज का राशिफल: व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, मनोरथों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव बना रहेगा।

तुला आज का राशिफल: शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए हर दाव खेल सकते हैं, इसलिए उनका न तो लिहाज करें और न ही उनके प्रति सॉफ्ट कार्नर रखें।

वृश्चिक आज का राशिफल: संतान साथ देगी, आपके प्रति सॉफ्ट सपोर्टिव रुख रखेगी, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग कुछ आगे बढ़ सकती है।Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल: कोर्ट-कचहरी के साथ जुड़े किसी काम को हाथ में लेने के लिए बेहतर समय, मान-सम्मान, प्रभाव, दबदबा बना रहेगा।

मकर आज का राशिफल: किसी बड़े व्यक्ति की मदद लेने के लिए यदि आप उसे अपरोच करेंगे, तो वह आपको धीरज के साथ सुनेगा।

कुंभ आज का राशिफल: सितारा धन लाभ वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग फ्रूटफुल रहेगी।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: कारोबारी दशा सुखद, सफलता साथ देगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, मगर शीत वस्तुएं एहतियात के साथ यूज करें।