Hindi News / आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) / Aaj Ka Rashifal: आज बिल्कुल भी रिस्क ना लें इन राशियों के लोग, जानिए बुधवार को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

,

Aaj Ka Rashifal: आज बिल्कुल भी रिस्क ना लें इन राशियों के लोग, जानिए बुधवार को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope 11 February 2026 Aaj Ka Rashifal: आज राशिफल के अनुसार कई राशियों के लिए मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। बता दे की राशिफल के अनुसार आज मेष राशि के लोग बिलकुल भी रिस्क न ले, वहीँ ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 11 फरवरी को बुधवार को आपके ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। सूर्य और मंगल मकर राशि में। बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी 12 राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : आज मेष राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चोट, चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है, लेकिन किसी भी तरीके के कोई रिस्क मत लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal

वृषभ आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आनंदित जीवन रहेगा। प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात होगी। आज का दिन प्रेम संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन आज का राशिफल: आज के दिन आप अपने शत्रुओं पर हावी रहने वाले है, लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। परिवार के बड़े बुजर्गों का आशीर्वाद आपके लिए कारगर सिद्ध होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क आज का राशिफल: । आज का दिन पढाई करने वाले छात्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा है। जो प्रेम में है उनके प्रेमी, प्रेमिका की नोकझोंक और जो संतान वाले हैं, बाकी व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय, स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा समय, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल: आज का दिन आर्थिक स्थिति के अनुसार आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर प्राप्त होगा, लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या आज का राशिफल: आज का दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

तुला आज का राशिफल: आज का दिन आर्थिक स्थति के हिसाब से अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार अच्छा है लेकिन निवेश करने लायक समय नहीं है और कुटुंबों से उलझे नहीं, अनबन बढ़ सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल: भाग्य साथ देगा। जिस चीज की जरूरत होगी, जीवन में उसकी उपलब्धता दिख रही है। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल: आज के दिन आपके लिए कर्ज की स्थिति आ सकती है। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन अकारण मन चिंतित होगा और थोड़ा सा कुछ भी खो जाने का भय आपको, आपके मन को परेशान करेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर आज का राशिफल: आज के दिन आपके लिए आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ आज का राशिफल: आज का दिन आपकी व्यापारिक स्थति अच्छी रहने वाली है। कोट कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम संतान का साथ, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: आज के दिन आपको पूरा पूरा भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म, कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा पहले से बेहतर। प्रेम संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। फिर भी आप हेल्थ को ध्यान में रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।