Hindi News / आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) / Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

,

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal : ग्रहों की स्थिति में होगा आज बदलाव, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें सभी का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को कई राशियों को धन लाभ होने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आअज शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। मंगल मकर राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। चलिए जानते है 13 फरवरी को मेष से मीन सभी राशियों का हाल

मेष आज का राशिफल : वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। ज़मीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला समझदारी से सुलझ सकता है। कार्यस्थल पर बिना मांगे अपनी राय देने से बचें। अविवाहित लोग किसी खास व्यक्ति की ओर तुरंत आकर्षित हो सकते हैं। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है, आराम ज़रूर करें।Aaj Ka Rashifal

वृष आज का राशिफल: वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में बदलाव की सोच रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

मिथुन आज का राशिफल: आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े कार्यों में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मन की उलझन जीवनसाथी से साझा करने पर हल मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क आज का राशिफल: आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। पार्टनर की ओर से कोई सुखद सर्प्राइज़ मिल सकता है। सहकर्मी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। बच्चे नई चीज़ें सीखने में रुचि दिखा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।Aaj Ka Rashifal

सिंह आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। मधुर वाणी आपके लिए फायदे का कारण बन सकती है। घर के रुके कार्य भाई-बहनों की मदद से पूरे हो सकते हैं। व्यापार या नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या आज का राशिफल: नया कार्य आरंभ करने से पहले माता-पिता की सलाह लेना लाभकारी होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

तुला आज का राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को मेहनत बढ़ानी होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक आज का राशिफल: किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें और धैर्य रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परिवार, खासकर संतान के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

धनु आज का राशिफल: लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।Aaj Ka Rashifal

मकर आज का राशिफल: आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। व्यापार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ आज का राशिफल: आपके लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। पिता की कोई बात मन को ठेस पहुँचा सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यवसाय के कारण अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन आज का राशिफल: आपके लिए आज का दिन शुभ है। शिक्षा या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से पहले परिवार के बड़ों से सलाह अवश्य लें। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का विशेष ध्यान रखें।Aaj Ka Rashifal