Hindi News / आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) / Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

,

Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें कैसा रहेगा मेष से मीन सभी राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों के लिए नई शरुवात होने वाली है। बता दे की आज कुंभ राशि में सूर्य ग्रहण लग रहा है। जिसका असर अन्य राशियों पर भी देखने को मिलेगा। बता दे की ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके दिन का आकलन किया जाता है। और आज ग्रहों की स्थिति गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल और चंद्रमा मकर राशि में। चंद्रमा सूर्योदय के समय मकर राशि में रहेंगे। दोपहर होते-होते कुंभ राशि के हो जाएंगे, जहां सूर्य, बुध, शु्क्र, राहु के साथ संयोग करेंगे और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का 17 फरवरी मंगलवार का दिन कैसा रहेगा।

मेष आज का राशिफल : व्हीकल्स की सेल परचेज तथा उन्हें डैकोरेट करने का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की बेहतर रिटर्न मिलेगी।

वृष आज का राशिफल: सरकारी कामों के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, बड़े लोगों का सपोर्टिव रुख आपके किसी काम को संवारने में मददगार सिद्ध होगा।

मिथुन आज का राशिफल: आम सितारा सुदृढ़, यत्न करने पर कोइ स्कीम-प्रोग्राम अपनी मन्जिल की तरफ कुछ आगे बढ़ सकता है, तेज प्रभाव बना रहेगा।

कर्क आज का राशिफल: सेहत के लिए ग्रह ढीला, मर्यादित खान-पान करना ठीक रहेगा, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय तथा बाथरूम में पांव जमाकर चलें-फिरें।

सिंह आज का राशिफल: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, मगर घरेलू मोर्चा पर कुछ तनातनी रहने का डर।Aaj Ka Rashifal

कन्या आज का राशिफल: दुश्मनों की हरकतों-शरारतों पर नजर रखें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।

तुला आज का राशिफल: संतान की किसी समस्या को टैक्टफुली हैंडल करें, क्योंकि वह किसी समय आपकी किसी बात को अनसुना कर सकती है।

वृश्चिक आज का राशिफल: प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपको ज्यादा मेहनत तथा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, वैसे प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।Aaj Ka Rashifal

धनु आज का राशिफल: बड़े लोग तालमेल रखेंगे तथा आपकी बात ध्यान से सुनेंगे, मगर घटिया लोग तथा साथी परेशानी दे सकते हैं।

मकर आज का राशिफल: सितारा आमदन के लिए तो अच्छा है, किंतु कोई भी कारोबारी कोशिश सहजता के साथ न करें।

कुंभ आज का राशिफल: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कामयाबी मिलेगी, मगर तबीयत में तेजी।Aaj Ka Rashifal

मीन आज का राशिफल: सितारा चूंकि नुकसान परेशानी वाला है, इसलिए लेन-देन तथा लिखत-पढ़त के साथ अटैंटिव रहकर करें।