Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई रहियों के लिए सुबह रहने वाला है। बता दे की कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। वहीँ आपके दिन का आंकलन ग्रहों की स्थिति के अनुसार किया जाता है और 18 फरवरी बुधवार को ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल मकर राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्रमा, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। चलिए जानते है मेष से मीन सभी राशियों का हाल
मेष आज का राशिफल -आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है , प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। कोई नुकसान नहीं है लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।Aaj Ka Rashifal
वृषभ आज का राशिफल- आज का दिन व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगी। तो एक डिस्टर्बिंग टाइम है प्रोफेशन लाइफ में। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन आज का राशिफल- मिथुन राशि को अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क आज का राशिफल- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।कोई रिस्क न लें। उदर रोग से संबंधित, पैरों में चोट-चपेट। एक खराब समय। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता के साथ संबंध पर ध्यान दें। अपने से बड़ों के साथ संबंध पर ध्यान दें। ये सब ध्यान देना पड़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह आज का राशिफल- स्वास्थ्य प्रभावित है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ा खराब हो सकती है। थोड़ा बचकर पार करना पड़ेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु और काली वस्तु का दान करना शुभ है।Aaj Ka Rashifal
कन्या आज का राशिफल- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतायत मात्रा में इस समय उत्पन्न होंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला आज का राशिफल- मानसिक स्थिति बड़ी खराब रहेगी। कुछ भी निर्णय लेने लायक नहीं रहा है इस समय। मत लीजिए। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक आज का राशिफल- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में बड़े कलह की आशंका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।
धनु आज का राशिफल- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म उतना रंग नहीं लाएगा, लेकिन आप प्रयास जारी रखें। बाद में रिजल्ट पॅाजिटिव आएगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।Aaj Ka Rashifal
मकर आज का राशिफल- जुबान पर काबू रखें। धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ आज का राशिफल- बेचैनी, घबराहट इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन आज का राशिफल- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य सबकुछ खराब है। थोड़ा ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करें और रुद्राभिषेक करें शिवजी का या जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
