Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रक्तदान शिविर में हुआ 106 यूनिट ब्लड डोनेट

रक्तदान शिविर में हुआ 106 यूनिट ब्लड डोनेट

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान पब्लिक शिक्षण संस्थान में स्वर्गीय श्री नोरंगराम ढूकिया की पुण्य स्मृति में संस्थान में रक्तदान शिविर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। ढूकिया ने कहा कि रक्तदान महादान है, अपने जीवन में लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य काम करना चाहिए। रक्तदान करने से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान का कितना महत्व है, इसका अहसास हमें तब होता है जब हमारा कोई निकटतम व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है। रक्तदान शिविर में 106 रक्तवीरों नें रक्तदान किया। अतिथियों द्वारा रक्तवीरों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया, संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया, विकास ढूकिया, मधुर ढूकिया, अशोक ढूकिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. शिखा सहाय, प्राचार्या डॉ. अनुपम शर्मा, डॉ. प्रतिभा मील, पिंकेश, शुभकरण खीचड़, वंदना जांगिड़, मनवे कुमार मांजू, मनोज कालेर, संजय परिहार, पध्वन कुमार धौलपुरिया, मंजीत चौधरी, राकेश झाझडि़या, रामचंद्र टोडरवास, अनिश धायल, सचिन चौपड़ा, सोनू नूनियाँ, जीवन रक्षा ब्लड सेंटर की टीम, विकास मील, संजीव कुमार, मुकेश गुर्जर, संदीप शर्मा, विजेन्द्र कुमार, शुभम चौधरी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur