Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 12 बोर सिंगल बैरल डोगा राइफल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

12 बोर सिंगल बैरल डोगा राइफल के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

चिड़ावा पुलिस ने

झुंझुनू, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के निर्देश पर चिड़ावा डीवाईएसपी रघुवीर प्रसाद शर्मा के सुपरविजन में चिड़ावा थानाधिकारी लक्ष्मी नारायण सैनी व स्पेशल टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह के द्वारा चिड़ावा कस्बे में कल पिलानी बाईपास रोड पर 12 बोर सिंगल बैरल डोगा राइफल कोजप्त किया। आरोपी कुलवंत सिंह पुत्र राम निवास जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी हमीनपुर थाना पिलानी व खेमराज पुत्र राधेश्याम जाति मेघवाल उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हमीनपुर के है l चिड़ावा पुलिस ने जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से अनुसंधान जारी है l स्पेशल टीम में प्रभारी विरेंद्र सिंह एएसआई , सत्यनारायण ,हरिराम, शशिकांत, प्रदीप डागर, अनिल ठोलिया, अमित मोटसरा चिड़ावा थाना से थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी, कांस्टेबल महेंद्र और संदीप शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur