Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ताइक्वांडो में 120 यूनिवर्सिटी दिखाएंगी अपना दम-खम – प्रेजिडेंट डॉ ढुल

,

ताइक्वांडो में 120 यूनिवर्सिटी दिखाएंगी अपना दम-खम – प्रेजिडेंट डॉ ढुल

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में 10 जनवरी से शुरू होगी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप

खिलाड़ियों, ऑफिशियल्स का पहुंचना हुआ शुरू, जेजेटीयू प्रशासन जुटा प्रबंधन में

झुंझुनू, श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय परिसर में 10 जनवरी से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (महिला-पुरुष वर्ग) शुरू हो रही है, जिसमें देश के 120 यूनिवर्सिटीज के तकरीबन 800 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की विभिन्न श्रेणियों व भार वर्गों में 31 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक व 62 कांस्य पदक दांव पर रहेंगे।

सोमवार को श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, झुंझुनू के प्रेजिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 10 जनवरी से श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी कैंपस में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन करवाया जाएगा, जो 13 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ बलजीत सिंह सेखों करेंगे, जबकि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ओलम्पिक 2024 क्वालीफाई पहलवान अंतिम पंघाल व ओलम्पिक क्वालीफाई तीरंदाज शीतल देवी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम में श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों व एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडलिस्ट व इसी शैक्षणिक सत्र के दौरान ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और रीजनल इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की विजेता टीमों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी प्रेजिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि चैम्पियनशिप में 120 यूनिवर्सिटी के तकरीबन 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस दौरान कियोगी व पुनसे इवेंट्स के महिला व पुरुष वर्ग के विभिन्न भर वर्ग मुकाबलों में 31 स्वर्ण पदक, 31 रजत पदक व 62 कांस्य पदक के लिए मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप मुकाबलों के लिए एआईयू ऑफिशियल्स, यूनिवर्सिटीज टीमों व उनके मैनेजरों का आना शुरू हो गया है। चैम्पियनशिप को सफल बनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है।

इस अवसर पर श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजीत कुमार, निदेशक सम्पदा इंजीनियर बालकृष्ण टिबड़ेवाला, परामर्श समिति सदस्या डॉ मधु गुप्ता, खेल आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल डॉ मनोज गोयल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार कपिल जानू, पीआरओ डॉ रामनिवास सोनी, इंचार्ज मीडिया व पब्लिसिटी लवेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

60 किलोमीटर क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को तरशेगा जेजेटीयू

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रेजिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने कैम्पस के 60 किलोमीटर दायरे में खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि आज श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसमें राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व बढ़े, इसके लिए श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी अलग-अलग खेलों की एकेडमी शुरू करेगा, ताकि आसपास के इलाके के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले और वह अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इलाके का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी जनवरी के अंत मे नार्थ-वेस्ट इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप, फरवरी अंत में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट चैम्पियनशिप के साथ-साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप (महिला-पुरुष वर्ग) का आयोजन किया जाएगा। जो किसी भी विश्वविद्यालय के लिए लगातार इतने आयोजन करना बड़े गर्व की बात है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur