Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / समाजसेवी अजय धींवा के जन्म दिवस पर 148 युनिट रक्तदान

समाजसेवी अजय धींवा के जन्म दिवस पर 148 युनिट रक्तदान

झुंझुनू, समाजसेवी अजय धींवा के जन्म दिवस पर रविवार 20 अक्टूबर 2024 को 148 युवाओं ने रक्तदान किया। जिसमें हर समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर योगदान किया। समाजसेवी अजय धींवा ने समस्त युवाओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की रक्तदान महादान है, यदि आप एक रक्तदाता हैं, तो आप किसी के जीवन के लिये एक नायक व रक्षक है। अभी जो डेंगु व मोसमी बिमारियां चल रही है ऐसे में रक्तदान करके आप मरीजों के ईलाज में सहयोग कर सकते है क्योकि इससे बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। उन्होने सफल रक्तदान शिविर आयोजन करने हेतु जीवन रक्षा ब्लड सेन्टर को भी धन्यवाद दिया। इस आयोजन में विक्रम बुडानिया, पुखराज शर्मा, इरशाद खान (लाला), अजयपाल (मुन्ना), रविन्द्र मांजू, महेश जानू, नितिन लाम्बा, आशिष सिघोंया ने भाग लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur