Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 21 परिंडे लगाकर लिया बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प

21 परिंडे लगाकर लिया बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी]  छोटे-छोटे बच्चों ने भीषण गर्मी में प्यास से मरते बेजुबान पक्षियों की मूक भाषा को समझते हुए परिंडे लगाकर उनकी प्यास बुझाने का संकल्प लिया। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड नं 1 के हेमन्त कुमावत, जीतेश वर्मा, भुपेन्द्र वर्मा, योगेश सैनी, प्रवीण सैनी व दीपक वर्मा ने क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए बुधवार को शहीद राजकुमार कुमावत स्मारक व आस पास के क्षेत्र में 21 परिंडे लगाकर पूण्य का कार्य किया व लोगों को पक्षियों व पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने रोजाना परिंडों में पानी डालने का भी संकल्प लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur