Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 28 साल से चारपाई पर जिंदगी गुजार रहे विकलांग का तेज बरसात से ढहा आशियाना

,

28 साल से चारपाई पर जिंदगी गुजार रहे विकलांग का तेज बरसात से ढहा आशियाना

बाथरूम, रसोई पूरी तरह से ढही, मकानों में भी आई दरार

विकलांग ओम प्रकाश मीणा ने ली दूसरों के घर में शरण

तहसीलदार प्रभुदयाल ने मौकास्थल का किया मुआयना

सिंघाना , रात भर से क्षेत्र में हो रही तेज बरसात वार्ड न 8 में आफत बन रही है। 28 साल से चारपाई पर जिंदगी गुजार रहे विकलांग ओम प्रकाश मीणा का बरसात से मकान ढह गए। बाथरूम व रसोई पूरी तरह से कचरे के ढेर में तबदील हो गये। जबकि मकानों में दरार आ गई। ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि पहाङी से आए बरसात के पानी का आगे निकासी का कोई माध्यम नहीं होने से पूरा पानी घर के बाहर जमा हो गया। तेज बहाव का पानी मकानों में घुसकर मकान को ढहा दिया। विकलांग के परिवार ने पड़ोसियों के घर में जाकर शरण ली। जानकारी के अनुसार वार्ड न 8 के इस पीडित परिवार से राम और राज दोनो रूठे हुए है। इस परिवार के पास सिर को ढकने के लिए एकमात्र मकान था जो अब बरसात में शौचालय बाथरूम तो ढह गया, गटर धसने से मिट्टी काफी दूर तक धसी हुई है जिससे बचा हुआ मकान ढहने की कगार पर है। घर का मुखिया विकलांग होने के कारण घर में अर्थिक तंगी है। सरकार द्वारा भी इस परिवार की कोई सहायता नही की गई। विकलांग के घर मीडिया टीम पहुंची तो विकलांग की पत्नि लक्ष्मी देवी के आंखो से आंसु छलक पडे। विकलांग की पत्नि लक्ष्मी देवी ने बताया कि 28 साल से चारपाई पर जिंदगी गुराज रहे पति के इलाज के लिए जमा पूंजी अस्पतालों में लगा दी थी। अब केवल मकान था और अब वो आज बरसात में कुछ हिस्सा ढह गया ढह गया। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ भी नही बचा। सरकार द्वारा भी किसी भी प्रकार की सहायता नही मिली।
-तहसीलदार प्रभुदयाल ने मौकास्थल का किया मुआयना
तेज बरसात से विकलांग औमप्रकाश के हुए नुकसान की सुचना पर बुहाना तहसीलदार प्रभु दयाल व्यास व सरपंच प्रतिनिधि अशोक नायक मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पटवारी जगदीश व अनिल कुमार को आवश्यक रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए। डीलर राधेश्याम मीणा को विकलांग ओम प्रकाश मीणा को को 30 किलो गेहूं व सहायता नियम अनुसार देने के निर्देश दिए गये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur