Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़ के 28 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

,

ज्योति विद्यापीठ स्कूल बगड़ के 28 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

झुंझुनू, जिले के बगड़ कस्बे में स्थित ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 28 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिस्पर्धा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जिसमें नेहरू कप की विजेता टीम से 12 छात्र शिवम, समीर, शौर्य, जय गोविंद, प्रतीक, प्रियंक, अभिनव, अरमान, कृष्णा, यथार्थ, देवांश, चंद्रपाल का, अंडर 14 हॉकी छात्र वर्ग की विजेता टीम की पांच छात्राओं मानवी, स्वस्तिका, अक्षिता, ज्योति, दिव्या का, अंडर 17 योग के छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता प्रतिज्ञा, रजत पदक विजेता भारती, कांस्य मेडल विजेता यीशु, दिव्या का, अंडर 17 योग छात्र वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता पीयूष तथा रजत पदक विजेता पुष्पेंद्र, विवेक का, अंडर-19 योग छात्र वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता कार्तिक, आयुष का, अंडर-19 शतरंज छात्र वर्ग में हिमांशु तथा गॉर्वेश का चयन हुआ। विद्यालय प्राचार्य किरण सैनी ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी, तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur