Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 3 ई-मित्र रूप से बंद, 3 पर जुर्माना

3 ई-मित्र रूप से बंद, 3 पर जुर्माना

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ब्लॉक कार्यालय झुंझुनू व बगड़ द्वारा

झुंझुनूं, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ब्लॉक कार्यालय झुंझुनू व बगड़ द्वारा अक्टूबर माह में उपखंड क्षेत्र झुंझुनंू में संचालित मित्रों की त्रैमासिक जांच अधिक वसूली की जांच हेतु कर्मी को विजेंद्र सैनी विजय शर्मा संदीप जांगिड़ महेश कुमार सुमन कुमारी और मोनिका की अलग-अलग 6 टीमें बनाकर कियोस्कांे का निरीक्षण किया गया। विभाग द्वारा 55 कियोस्कांे का औचक निरीक्षण किया गया, जिनमें से 6 कियोस्कों पर अनियमितता पाई गई। ब्लॉक प्रोग्रामर दीपा राणासरिया ने बताया कि इनमें से 3 ई मित्र कियोेस्क को स्थाई रूप से बंद करने व तीन पर जुर्माना आरोपित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur