Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में 300 नए युवा क्लब गठित होंगे

झुंझुनू में 300 नए युवा क्लब गठित होंगे

नेहरू युवा केंद्र चलायेगा सघन युवा क्लब विकास अभियान

झुंझुनूं, युवा शक्ति चाहे तो क्या नहीं कर सकती? इसी युवा शक्ति को संगठित कर उनकी क्षमताओं का समाज व राष्ट्र हित से जुड़े रचनात्मक कार्यों में उपयोग करने के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से देश भर में सघन युवा क्लव विकास अभियान शुरू किया जा रहा है। देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के जिलों में 2041 ब्लॉक में चलने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव में युवा क्लब का गठन किया जाएगा।

झुंझुनू में 300 नए युवा क्लब का लक्ष्य

नेहरू युवा केंद्र झुंझुनू की जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि अभियान के तहत झुंझुनू जिले में 4 ब्लॉक में प्रति ब्लॉक के 75 के हिसाब से 300 नए युवा क्लव गठित करने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले के पिलानी, झुंझुनू, बुहाना, चिड़ावा, ग्रामीण ब्लॉक में क्लब गठन किया जाना है। निर्धारित ब्लॉक के लिए 10 सदस्य अभियान दल गठित किया जा रहा है। यह दल उक्त ब्लॉक के 75 गाँवो में प्रत्यक्ष सघन संपर्क कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अशासकीय कार्मिकों, संस्थाओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा युवाओं से संपर्क कर उन्हें संदेशों से अवगत कराएगा। अभियान के प्रमुख लक्ष्यों में प्रति ब्लॉक के 75 युवा क्लब के गठन तथा सामुदायिक गतिविधियों में सक्रियता पूर्वक योगदान के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। झुंझुनू में अभी 350 से अधिक युवा क्लब नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से युवा क्लब एक सतत प्रक्रिया है। झुंझुनू जिले में वर्तमान में 353 युवा क्लब पंजीकृत है।

यह है उद्देश्य –

आजादी के अमृत महोत्सव एवं पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम में रणबांकुरे के जीवन वृत्त को समझते हुए उनके सम्मान में वृक्षारोपण करना। हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता बढ़ाना । युवा कलबी एवं उनके सदस्यों को सोशल मीडिया का प्रशिक्षण देना ।

यह रहता है युवा क्लब का योगदान

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि युवा कलबों के नेटवर्क के आधार पर नेहरू युवा केंद्र संगठन ने केवल संस्थागत कार्यक्रमों अपितु विभिन्न केंद्रीय तथा राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में जन भागीदारी सुनिश्चित करता है। युवा क्लब के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रदान कर उनके माध्यम से सरकार जिला प्रशासन व पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों को भी गति दी जाती है ।

इसके अलावा युवा फिल्मों के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं टीका संबंधी प्रचार प्रसार, ग्राम स्तर पर योगाभ्यास, फिटनेस एवं खेलों को बढ़ावा देने वाले उपक्रम, पड़ोस युवा संसद चित्रकला, फोटोग्राफी भाषण लोक गीत लोक नृत्य प्रतियोगिताओं, अंतर्जातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों, साहसिक शिविरों एवं राष्ट्रीय एकता शिविरों के लिए प्रतिभागी चयनित व मनोनीत किए जाते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur