Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नमो किसान सम्मान दिवस पर 31 किसान सम्मानित

,

नमो किसान सम्मान दिवस पर 31 किसान सम्मानित

मोदी सरकार ने किसानों के हित के लिए किए है अनेक बड़े कार्य- रामनरेश तिवाड़ी

झुंझुनू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि को 4 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम नमो किसान सम्मान दिवस पर चूरू रोड स्थित अंबेडकर भवन में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रभारी रामनरेश तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू कर किसानों की आय को दुगना करने का प्रयास किया है। किसानों को उनकी फसल का सही पैसा मिले उसके लिए बहुत सी योजनाएं लागू की है, साथ ही किसान सम्मान निधि के माध्यम से सभी किसानों के खाते में अनवरत ₹6000 डाल कर किसानों को राहत देने का कार्य केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है, जिसने समय-समय पर किसानों के लिए बहु उपयोगी योजनाएं लागू की है। सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही पहला कार्य किसानों की स्थिति को सुधारने का किया है। फसल की सही कीमत किसानों तक पहुंचे उसके लिए बीच वालों को समाप्त कर इस प्रकार के बाजार की व्यवस्था की कि किसानों को पूरा लाभ मिल सके। विधायक सुभाष पूनिया ने कहा कि बाजरा सहित समस्त फसलों की सही कीमत किसानों तक पहुंचाने का कार्य केंद्र सरकार ने किया है, साथ ही सम्मान निधि देकर गरीब किसानों को सम्मान देने का कार्य भी केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है, तो दूसरी ओर किसानों के साथ धोखा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने ना ही तो किसानों के कर्जे को माफ किया साथ में गत दिनों फसलों में हुए भारी नुकसान का मुआवजा तक राज्य सरकार ने नहीं दीया है। इनके अलावा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमेंद्र चारण, विकास शर्मा, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पुनिया, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन कुलरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं झुंझुनू जिला प्रभारी रोहिताश ठोलिया, कार्यक्रम के राजस्थान सह संयोजक हरि प्रकाश शिवर भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री सरजीत चौधरी ने की। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा 31 किसानों को माला सॉल व दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, प्यारेलाल ढूकिया, राजेंद्र भांभू, सुशीला सीगड़ा, जिला मंत्री महावीर ढाका, महिंद्र चंदवा, महिला मोर्चा की ममता शर्मा, गायत्री पुजारी, अरुणा सिहाग, किसान मोर्चा के ईश्वर सिंह झेरली, संदीप पारीक, राजेश पुनिया, राजपाल काजला, जयपाल सिंह, बसंत गढ़वाल बगड़, महावीर सैनी, नगर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, ताराचंद सैनी, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, नंदलाल सैनी, आईटी जिला संयोजक सुभाष मावंडिया, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur