Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 48 साल बाद प्रेम सिंह बाजौर ने दो शहीदों की प्रतिमाएं लगाकर किया अनावरण

48 साल बाद प्रेम सिंह बाजौर ने दो शहीदों की प्रतिमाएं लगाकर किया अनावरण

 राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने झुंझुनू जिले के बुहाना पंचायत समिति के महराना और नवलगढ़ पंचायत समिति के पूनिया का बास में 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए दो शहीदों की प्रतिमाएं लगवाकर उनका अनावरण गुरूवार को किया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का गर्व हैं कि मेने मेरी गाड़ी कमाई का कुछ हिस्सा निकालकर शहीदों की मूर्तियां लगवाने का जो संकल्प लिया हैं वो पूरा कर रहा हूॅ। उन्होंने कहा कि हमें देश हित के लिए भी जीवन में ऎसा कोई भी एक काम करना चाहिए जिससे हमें आने वाली पीढ़ियां याद रखे वे गुरूवार की शाम पूनियां का बास में 1971 के भारत पाक में युद्ध में शहीद हुए पालाराम पूनियां की मर्ति का अनावरण करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur