Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पातूसरी ग्राम में 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

,

पातूसरी ग्राम में 500 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जन आक्रोश यात्रा में दीपलवास, पातूसरी, बिशनपुरा व बिंजुसर में हुई विशाल जनसभा

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी की झुंझुनू विधानसभा जन आक्रोश रथ यात्रा रविवार नोवें दिन दीपलवास से प्रारंभ होकर उदावास, पातूसरी, मालसर, चांद की ढाणी,बिशनपुरा, हमीरवास, दोरादास से होते हुए बिंजूसर पहुंची जहां ग्राम वासियों द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। मार्ग में ग्राम वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। रास्ते में आने वाली सभी शहीद प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पातूसरी ग्राम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुमित्रा सिंह के पुत्र राजीव गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में 500 की संख्या में ग्रामवासियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की‌। ग्राम की सैकड़ों महिलाओं ने लोक गीत गाकर रथ यात्रा का स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पातुसरी ग्राम वासियों को पार्टी का दुपट्टा पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। सभी गांवों में विशाल जनसभाएं हुई जिनको संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज,सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, यात्रा संयोजक सुनील लांबा,सह संयोजक इंद्राज सैनी, मीडिया प्रभारी कमल कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, निशित बबलू चौधरी, विनोद झाझडिया, राजीव चौधरी, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, पूर्व सरपंच अर्जुन महला, उम्मेद धनखड़, श्रीमती मंजू चौहान, अरुणा सिहाग, कुलदीप पूनिया, असगर पहाड़ियान, बुधराम सैनी आदि ने कहा कि युवाओं, किसानों, दलितों, मजदूरों, महिलाओं सभी वर्गों के साथ धोखाधड़ी कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार का अब जाने का समय आ चुका है। राजस्थान की आवाम कांग्रेस राज से पूर्णतः त्रस्त हो चुकी है। राजस्थान की जनता अब मन बना चुकी है कि गुजरात की तर्ज पर राजस्थान में भी बनेगी भारी बहुमत से भाजपा सरकार। इस मौके पर मौके पर एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा,युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सैनी ,पुरुषोत्तम सैनी ,अभिलेख धनखड़ ,रण सिंह लोदी पुरा, प्रमोद बुडानिया, रामनिवास सैनी, विद्याधर गढ़वाल, उदास सरपंच पति महावीर, संजय ढेवा, विजय, चंद्रभान, अमरचंद उदास, श्रीमती सावित्री सैनी, बिंजूसर पंचायत सरपंच श्रीमती निर्मला देवी, पातूसरी पंचायत समिति सदस्या मायादेवी, मुकेश पातूसरी, सुभाष कुलहरी ,जसवंत सिंह , अरविंद पातूसरी, विरेंद्र सिंह, मोहर सिंह पुनिया, नितेश निर्मल, सरपंच प्रतिनिधि मनीष निर्मल, रोहित शर्मा, सांवरमल मीणा, दीपचंद कुलहरी, फूलचंद कुलहरी बिंजूसर सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur