Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डाक मतदान केंद्रों पर पहले दिन 66 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

डाक मतदान केंद्रों पर पहले दिन 66 मतदाताओं ने किया मताधिकार का उपयोग

झुंझुनूं, जिले में आवश्यक सेवाओं में नियोजित मतदाताओं के लिए डाक मतदान केंद्रों पर मतदान शुरु हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डाक मतदान केंद्र बनाए गए है। डाक मत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं सूरजगढ एसडीएम दयानंद रुयल ने बताया कि झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में डाक मतदान केंद्रों पर पहले दिन 66 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। पिलानी वि.स क्षेत्र में 4, सूरजगढ में 16, झुंझुनूं में 6, मंडावा में 3, नवलगढ में 6, उदयपुरवाटी में 7, खेतड़ी में सर्वाधिक 19 एवं फतेहपुर वि.स क्षेत्र में 5 मतदाताओं ने शुक्रवार को डाक मतदान केंद्रों पर मतदान किया। गौरतलब है कि लोकसभा क्षेत्र में कुल 302 मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने डाक मतदान केंद्रों पर मतदान के विकल्प को चुना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur