Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 68 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र एवं छात्र हॉकी खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

68 वी जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र एवं छात्र हॉकी खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

बगड़, 15 9 2024 से चल रही प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मल्लिकार्जुन करी मुंगी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हवा हवा सिंह डेला ने की। प्राचार्य किरण सैनी, समन्वयक बद्री विशाल जांगिड़ एंव विद्यालय प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया। किया। छात्र वर्ग में फाइनल मैच डालमिया विद्या मंदिर स्कूल चिड़ावा एवं ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के मध्य हुआ जिसमें डालमिया विद्या मंदिर स्कूल चिड़ावा 2-1 विजय रही। छात्र वर्ग में फाइनल APS स्कूल चिड़ावा एवं ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ के मध्य हुआ जिसमें ज्योति विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगड़ 2-0 से विजय रही। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता समापन की घोषणा की। तथा जिले का ध्वज संयोजिका किरण सैनी को सुपुर्द किया। कार्यक्रम मे शारीरिक शिक्षक नरेश शर्मा मीरा कटेवा, मनीष धाबाई एवं विभिन्न विद्यालयों से पधारे शारीरिक शिक्षक अशोक कटेवा, मोहम्मद इसाक खान, दिलराज कौर, मंजूलता, धीरज कुमार शर्मा, जय सिंह, अजयदीप सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक चिरंजी लाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur