Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

झुंझुनू, जिला मुख्यालय स्थित प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल में 68वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।। संस्थान निदेशक निर्मल कालेर ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। इस मौके पर प्रिंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ जी.एल. कालेर के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों से परिचय लिया। प्रतियोगिता में 14 वर्षीय बालक व बालिका वर्ग के बीच मैच खेले जाएँगे। प्रतियोगिता के सभी मुक़ाबले 8 से 12 सितंबर के बीच आयोजित होंगे जिसमें जिले की 20 स्कूलों के 50 से अधिक प्रतियोगी भाग लेंगे। खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर समीर शर्मा, प्रतियोगिता संयोजक व निर्णायक संतोष जाखड़, शारीरिक शिक्षिका मुन्नी डुडी, सुवापति, रेफ़ी भरत सिंह, मानवेंद्र सिंह, दिलबर नेगी, संदीप योगी तथा स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur