Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 36 कार्यालय के औचक निरीक्षण में 74 अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

36 कार्यालय के औचक निरीक्षण में 74 अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित

उदयपुरवाटी उपखंड के सरकारी कार्यालयों का उदयपुरवाटी व गुढ़ा गोड़जी तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार के जारी दिशा निर्देशों की पालना में उपखंड अधिकारी द्वारा टीम गठित की गई। गठित टीमों द्वारा गुरुवार को विभिन्न विभागों के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत ने बताया कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया था। उन टीमों में उदयपुरवाटी तहसीलदार गजेंद्र सिंह व गुढ़ा गोड़जी तहसीलदार सुभाष स्वामी की टीम ने प्रातः 9:30 बजे उपखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 74 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उन अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय आदेश व नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। जिससे अधिकारी व कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर हर व्यक्ति के कार्यों का समय पर समाधान कर सके। औचक निरीक्षण के दौरान टीम में उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत तहसीलदार गजेंद्र सिंह, गुढ़ा गोड़जी तहसीलदार सुभाष चंद्र स्वामी, एसडीएम निजी सहायक कैलाश सिंगोदिया मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur