Shekhawati Live

झुंझुनूं में न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

ध्वजारोहण, प्रेरक उद्बोधन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर

 
Republic Day celebration at New Rajasthan Educational Institute Jhunjhunu

झुंझुनूं, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

संस्था निदेशक ने किया ध्वजारोहण

कार्यक्रम में ध्वजारोहण संस्था निदेशक इंजीनियर प्यारेलाल ढूकिया ने किया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि बताते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाशक्ति की भूमिका अहम है और भारतीय संविधान की सफलता व महानता पर प्रकाश डाला।

विश्व मंच पर भारत की बढ़ती पहचान

संस्था सचिव इंजीनियर पीयूष ढूकिया ने अपने संबोधन में कहा कि

“आज विश्व मंच पर भारत का प्रभाव निरंतर बढ़ रहा है। हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।”

उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए गणतंत्र के महत्व को विस्तार से समझाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान कुसुम, खुशी, आयुष कटेवा, सियाराम और रचना ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे परिसर देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

शिक्षक व विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपम शर्मा, डॉ. सुमन जानू, प्रधानाचार्य निधि सिहाग, शुभकरण खीचड़ सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन मंगलाराम जांगिड़ ने किया।