Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / 78 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

78 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

झुन्झुनूं, स्थानीय न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय झुन्झुनूं में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में 78 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियो नें एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत, कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए। ढूकिया ने अपने उद्बोधन में वीर शहीदो को याद करते हुए ज्ञात व अज्ञात देश के वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने भारत की ताकत का डंका विश्व में बजने की सराहना की व कहा भारत की ताकत ताकतवर देशांे से कम नही हैं। एकेडमिक डॉयरेक्टर डॉ. शिखा सहाय ने विद्यार्थियो से शिक्षा के बल पर हर समस्या का हल होना बताया। सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया। विद्यार्थियो ने वर्ष 2024 स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘‘राष्ट्र पहले-हमेशा पहले’’ विषय पर विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुमन जानू, डॉ. अनुपम शर्मा, डॉ. प्रतिभा, प्रधानाचार्या निधि, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़ व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। मंच का संचालन मंगल जांगिड़ ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur