Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चुडै़ला में शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ पदाधिकारी की मीटिंग आयोजित हुई

चुडै़ला में शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ पदाधिकारी की मीटिंग आयोजित हुई

बिसाऊ, भारतीय जनता पार्टी की आज चुड़ैला के जे.जे.टी. विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा मण्डावा क्षेत्र की शक्ति केंद्र एवं बूथ पदाधिकारीयों का सम्मेलन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, लोकसभा संयोजक दशरथ सिंह शेखावत, हरिराम रणवां, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक प्यारेलाल ढूकिया, विधानसभा प्रभारी पंकज शर्मा, जिलामंत्री महेंद्र चन्दवा, महावीर ढ़ाका, पूर्व प्रधान बिमला चौधरी, गिरधारी खीचड़ मंचासीन अतिथि रहे। सम्मेलन में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लोकसभा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को मण्डावा विधानसभा के हर बूथ से भारी बहुमत से चुनाव जीतने की संरचना बनाई गई। सम्मेलन में मण्डल अध्यक्ष देशराज राहड़, जगमेन्द्र धायल, भवानी शंकर महनसरिया, मनोज कालेर, सुधीर चौमाल, इंद्राज सिंह ढ़ाका, मोहनलाल सैनी, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur