Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक पुणे में हुई आयोजित

आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक पुणे में हुई आयोजित

झुन्झुनूं, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं की बैठक महाराष्ट्र प्रदेश के पुणे शहर में कला एवं संस्कृति विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने प्रधान कार्यालय सूरजगढ़ से ऑनलाइन संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं को संस्थान के कार्य क्षेत्र के बारे में बताया। संस्थान द्वारा 2023 में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत करवाया। कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया। कला एवं संस्कृति विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ ने बताया कि पुणे शहर में आदर्श समाज समिति इंडिया का तीन दिवसीय कार्यक्रम 30 मार्च से शुरू होगा। 31 मार्च को महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जायेगा। एक अप्रैल को आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार किया जायेगा। बैठक में संस्थान की ब्रांड एंबेसडर सिने अभिनेत्री श्री मेसवाल भी मौजूद रहेंगी।

कला एवं संस्कृति विभाग की प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक व नासिक जिले की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष तृप्ति सागर धवन सहित संस्थान की कार्यकारिणी में शामिल हुए नये पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जायेगी। महाराष्ट्र प्रदेश के सभी जिलों व शहरों की नई कार्यकारिणी गठित किये जाने की सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जायेगी। मई माह में संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम कला एवं संस्कृति पर आधारित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में विशेष चर्चा की जायेगी। बैठक में वैशाली गायकवाड़, जयश्री गुरव, राजलक्ष्मी हवालदार, सुलभा दत्तात्रय साळुंके, सुजाता गायकवाड़, रेशमा संदीप धनवडे, मीनाक्षी अशोक अहिरे, त्रिशाला कृष्णा वर्मा, संगीता शिवाजी बांगर, अस्मिता ताई जाधव, सविता मंगेश घुले, मनीषा व्होकडे, शर्मिला बापूसाहेब धुमाळ, सौ निता नंदकुमार, साखरे, जयश्री पोकळे, मंगल अडवल, सुषमा रविंद्र खंडागळे, उषा पाटिल आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur