राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ग्रामीण हाट, आबूसर (झुन्झुनूं) में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ जिला कलटर दिनेश कुमार ने किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला कलेटर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढियों को राजस्थान दिवस की महत्ता का पता लगता है और हमारी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने उद्योग केन्द्र की प्रशंसा करते हुए प्रदर्शनी जैसे आयोजनों के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति सुदेश अहलावत ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी.बुनकर, विश्म्भर पूनियां एवं आबूसर सरपंच रणवीरसिंह उपस्थित रहे। हस्तशिल्प प्रदर्शनी में वूडन हैण्डीक्राफ्ट, लाख की चूड़ी, चर्मशिल्प, सोफ्ट टॉयज, लोहे के हस्तशिल्प, आर्टीफिसियल ज्वैलरी, कपड़े के कलात्मक आइटम्स, सत्यम शिवम सुन्दर संस्था नूआं द्वारा गठित पावना, टेवटिया, पायजेब आदि की स्टालें लगाई गई। प्रदर्शनी के दौरान सहायता समूह द्वारा भी उनके द्वारा निर्मित शिल्प की स्टाल्स लगाई गई ।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आबूसर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ
आबूसर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।