Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आधार नामांकन शिविर लगेंगे, आज जय पहाडी एवं माखर में

आधार नामांकन शिविर लगेंगे, आज जय पहाडी एवं माखर में

झुंझुनूं, जिले के शत-प्रतिशत बच्चों के आधार नामांकन करने के लिए ग्राम पंचायत वार शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 13 जून को जय पहाडी एवं माखर, 20 को पातुसरी एवं नयासर, 27 जून को इंडाली एवं लालपुर में शिविर आयोजित होंगे। शिविर में बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं बच्चे के माता अथवा पिता को अपने आधार कार्ड जिसमे मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड हो साथ स्वयं उपस्थित होवें। झुंझुनू के ब्लॉक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि शिविर के दौरान बाल आधार नामाकंन का कार्य निःशुल्क किया जाएगा, वहीं मोबाईल नम्बर अपडेट की सुविधा के लिए 50 रूपये का शुल्क लिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur