Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू में चार जगहों पर लगेंगे आधार नामाकंन शिविर

झुंझुनू में चार जगहों पर लगेंगे आधार नामाकंन शिविर

झुंझुनूं, झुंझुनू ब्लॉक में शत-प्रतिशत बच्चों के आधार नामांकन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के द्वारा आधार नामांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक प्रोग्रामर दीपा राणासरिया ने बताया कि 13 जुलाई को बिशनपुरा में, 18 को वार्ड न. 43 में, 20 को वार्ड न0 45 में तथा 22 जुलाई को भडौदा खुर्द के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल आधार नामांकन शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि बच्चें का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं बच्चे के माता या पिता को अपने आधार कार्ड जिसमें मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड हो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur