Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श शिक्षक महेन्द्र शास्त्री ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

,

आदर्श शिक्षक महेन्द्र शास्त्री ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

हर साल शादी की सालगिरह व जन्मदिन पर करते है पौधरोपण

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाना के शिक्षक व सामाजिक संगठन महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के संरक्षक महेन्द्र शास्त्री ने पौधारोपण कर अपना जन्मदिन और शादी सालगिरह मनाई। पौधारोपण की शुरुआत सबसे पहले अपने घर के की गई जहाँ 21 पौधरोपण किया। इसी तरह अपनी कर्मस्थली राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाना में 21 पौधरोपण किया। विद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीबीईओ चन्द्रकला चिङावा थी। विद्यालय प्रधानाचार्य उषा शर्मा,व्याख्याता जगदीश चन्द्र,सुमेर सिंह,सरोज यादव,वरिष्ठ अध्यापक सुनिल गढवाल,कविता सैनी,मनीषा,इन्दिरा,सरोज कृष्णियां, शिक्षक अजित सिंह,सरोज ढाका,लिपिक विश्वनाथ योगी,सहायक कर्मचारी रणजीत चन्देलिया व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत सहयोग करते हुए महेन्द्र शास्त्री को बधाई दी। इसी श्रृंखला में रतनशहर खेल मैदान में 11पौधे लगाये गये। इस अवसर पर यूथ क्लब रतनशहर के विक्रम सैनी,दिनेश कायस्थपुरा,प्रदीप यूथ क्लब ने सहयोग किया। ध्यान रहे महेन्द्र शास्त्री अपने प्रत्येक जन्मदिन पर पौधरोपण करते आये हैं उसी के परिणाम स्वरूप आज उनके खेत पर 200 के लगभग,विद्यालय में 150 के लगभग तथा रतनशहर खेल मैदान में 50 के लगभग पेड़ लहलहा रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर राजस्थानी भाषा के कवि भागीरथ सिंह भाग्य,पूर्व प्रधानाचार्य शिवभगवान शर्मा,महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल पंवार,कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुरारी सैनी,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन माव॔डिया,कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव गजानन्द सैनी,फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सी पी सैनी,महात्मा फुले ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष विनोद सैनी,प्रधानचार्य रमाकान्त शर्मा,वेदप्रकाश सैनी,सामाजिक कार्यकर्ता सतीश सैनी,नरेश सैनी,महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच खुडाना के अध्यक्ष विनोद सांखला,इस्लामपुर मंच अध्यक्ष मनीष सैनी,मुकुन्द राजपुरोहित,योगेन्द्र सिंह कालीपहाङी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शास्त्री को जन्मदिन व शादी सालगिरह की बधाई प्रेषित की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur