2 दिसंबर को फौजी अखिलेश की हत्या के बाद फौजी के परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिलने को लेकर 21 जनवरी से फौजी अखिलेश के परिजन धरने पर बैठे थे और उसी धरने के चलते 4 दिन पहले मृतक फौजी अखिलेश के बड़े भाई फौजी संदीप की भी एक्सीडेंट में मौत हो गई जबकि कई चश्मदीद गवाह और परिजनों ने आरोप लगाया कि फौजी संदीप का पीछा करके और फौजी अखिलेश को मारने वाले लोगों ने ही उसके ऊपर 2 बार गाड़ी से टक्कर मारकर उसकी हत्या की है। काफी संघर्ष के बाद आज परिजनों ने फौजी संदीप के दाह संस्कार करने का फैसला किया है जी हां फौजी अखिलेश और फौजी संदीप दोनों ही सगे भाई थे और सूरजगढ़ के शाहपुरा गांव के पास 2 दिसंबर को फौजी अखिलेश की कुछ लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी और चार दिन पहले फौजी संदीप की एक्सीडेंट की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजन ने कल कलेक्ट्रेट के दरवाजे के ऊपर धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे और लगभग 3 घंटे कलेक्ट्रेट के दरवाजे भी गांव के सैकड़ों लोगों ने बंद करवाएं। वही सांसद संतोष अहलावत ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फौजी भाइयों को इंसाफ दिलाने की मांग भी की। आखिरकार देर रात को पुलिस प्रशासन ने परिजनों की मांगों को मानते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि दोनों फौजी भाइयों की हत्या को लेकर परिजनों ने पहले 2 दिसंबर को अखिलेश की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था जिसको सूरजगढ़ थाना अधिकारी कमलेश चौधरी ने एक्सीडेंट करार दे दिया था और उसी को लेकर गांव वाले धरना प्रदर्शन कर रहे थे आज गांव के लोगों की मांगे मानने पर फौजी संदीप के परिजनों ने शव को लेकर दाह संस्कार करने की सहमति जताई है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आज फौजी संदीप का 4 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार
आज फौजी संदीप का 4 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।