Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आखिरकार नाबालिगों के अपहरण के प्रयास का आरोपी विकास जाट गिरफ्तार

आखिरकार नाबालिगों के अपहरण के प्रयास का आरोपी विकास जाट गिरफ्तार

झान्झोत बस स्टैंड पर ऑटो के इंतजार में खड़ी दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का प्रयास करने वाला

चिड़ावा [ रमेश रामावत ] नाबालिगों के अपहरण के प्रयास का आरोपी विकास पुत्र हवासिंह को पोक्सो एक्ट में चिड़ावा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ज्ञात रहे कि चिडा़वा के नजदीक झान्झोत बस स्टैंड पर ऑटो के इंतजार में खड़ी दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी विकास जाट निवासी खुडोत को पुलिस ने 24 दिन बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया हैं । कार्यवाहक थानाधिकारी देवेंद्र यादव ने बताया कि छात्राएं सुल्ताना के निजी कॉलेज से घर जा रही थी इसी दौरान झान्झोत स्टैंड पर खुडोत निवासी विकास कुमार पुत्र हवासिंह जाट कार लेकर आया और दोनों को घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बिठा लिया जिसके बाद आरोपी ने खुडोत गाँव में कार नहीं रोकी और दूसरे गाँव सिलारपुरी की तरफ कच्चे रास्ते से कार को भगा ले गया सामने से बाइक आने पर आरोपी ने घबराकर गाड़ी को रोक कर फाटक खोल दिए जिसे छात्राएं नीचे कूद गई । उक्त मामले को लेकर लड़कियों ने परिजनों के साथ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी विकास जाट पुत्र हवासिंह जाट को पोक्सो एक्ट व अपहरण के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है । आज बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur