Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / अक्क्षा के 96.50 प्रतिशत से बढ़कर हुए 97.17 प्रतिशत अंक

अक्क्षा के 96.50 प्रतिशत से बढ़कर हुए 97.17 प्रतिशत अंक

झुंझुनूं, स्थानीय राजस्थान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय गणपति नगर झुंझुनूं की मेघावी छात्रा अक्क्षा पुत्री मो. आवेश ने माध्यमिक परीक्षा 2024 में 600 मे से 579 अंकों के साथ 96.50 प्रतिशत अंक हासिल किए। परीक्षा पुनर्मूल्यांकन परिणाम में मेधावी छात्रा ने 600 में से 583 अंकों के साथ 97.17 प्रतिशत प्राप्त किए है। छात्रा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। संस्था सचिव इंजी पीयूष ढूकिया ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। इंजी ढूकिया ने कहा कि प्रतिभाओं को तराशने व निखारने की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर डॉ शिखा सहाय, प्रधानाचार्य शुभकरण खीचड़, निधि सिहाग व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur