Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गुढागौड़जी पुलिस की कार्रवाई: तीन साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

गुढागौड़जी पुलिस की कार्रवाई: तीन साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

झाझडिया की ढाणी से तीन साल से फरार वारंटी को पकड़ा गया

गुढागौड़जी (झुंझुनूं)। जिले की गुढागौड़जी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए
तीन साल से फरार स्थाई वारंटी अनुप ऊर्फ अनु को गिरफ्तार किया है।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) के मार्गदर्शन और
वृताधिकारी (नवलगढ़) राजवीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में
थानाधिकारी राममनोहर (निरीक्षक), पुलिस थाना गुढागौड़जी के नेतृत्व में यह टीम गठित की गई थी।

तीन साल से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी अनुप ऊर्फ अनु पुत्र राजेश कुमार,
जाति जाट, उम्र 34 वर्ष, निवासी झाझडिया की ढाणी, तन छऊ,
पुलिस थाना गुढागौड़जी में दर्ज मुकदमे सरकार बनाम अनुप ऊर्फ अनु व अन्य (कोर्ट केस नं. 84/2014)
धारा 341, 323, 34 आईपीसी के तहत न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुरवाटी द्वारा जारी
स्थाई वारंट में फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने ढाणी से किया गिरफ्तार

थानाधिकारी राममनोहर के नेतृत्व में गठित टीम ने
गुप्त सूचना के आधार पर झाझडिया की ढाणी तन छऊ से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
आरोपी को आज 14 अक्टूबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों की सतर्कता से मिली सफलता

गुढागौड़जी पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने का संदेश गया है।
थाना पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur