Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू एसिड अटैक : सूरजगढ़ में 5000 रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

झुंझुनू एसिड अटैक : सूरजगढ़ में 5000 रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : झुंझुनू एसिड अटैक : सूरजगढ़ में 5000 रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनू। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में 17 अगस्त 2024 को हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस ने 5000 रुपए के इनामी आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में हुई।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी का पौता अरूण कुमार, जो भारतीय सेना में कार्यरत है, 17 अगस्त को सुबह 4:45 बजे भापर रोड पर साईकलिंग कर रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसके चेहरे और आंखों पर ज्वलनशील पदार्थ (एसिड) डाल दिया।

घायल अरूण कुमार को मौके पर उपस्थित परिजनों ने चिडावा सरकारी अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने घटना में शामिल खुशबु शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था। अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी दिनेश कुमार ने एसिड लेकर खुशबु शर्मा को उपलब्ध कराया था। इस मामले में सूरजगढ़ थाना के पुलिस निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

दिनेश कुमार (27 वर्षीय, निवासी भापर) को गिरफ्तार कर पीसी रिमांड पर रखा गया है और गहनता से अनुसंधान जारी है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur