Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / तीन ई मित्र संचालकों पर हुई कार्रवाई

तीन ई मित्र संचालकों पर हुई कार्रवाई

झुंझुनू, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सिंघाना ब्लॉक द्वारा ई-गवर्नेन्स की बेहतर सुविधा देने के लिए ई-मित्र कियोस्कों पर पाई जाने वाली कमियों को दूर करनें के लिए मार्च माह में ब्लॉक में संचालित ई-मित्रो की त्रैमासिक जांच एवं अधिक वसूली की जांच के लिए टीम बनाकर कुल 14 कियोस्कों के औचक निरीक्षण किये गये। सिंघाना ब्लॉक प्रोग्रामर विजेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि निरीक्षण में 03कियोस्कों पर अनियमितता पाई गई जिसमें ओम ई-मित्र, ग्राम ढाणा अपने स्वीकृत स्थल से अन्यत्र स्थान पर संचालित मिला, अम्बिका ई-मित्र, ग्राम सिंघाना पर पर रेट-लिस्ट/कॉ-ब्राण्डेड की अनियमितता मिली व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिंघाना में स्वीकृत ई-मित्र निर्धारित पते पर संचालित नहीं मिला। इस पर 02 ई-मित्रों पर ऑनलाईन पेनल्टी लगाई गई व अन्य 01 ई-मित्र को नोटिस जारी किया गया। जांचदल मे सूचना सहायक सुनिल कुमार व कुलदीप स्वामी शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur