Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई

आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई

झुंझुनू, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के निर्देशानुसार संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। सूरजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के गांव बलौदा में डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई के नेतृत्व में योग कक्षा के बच्चों द्वारा अंबेडकर जयंती पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया। गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य सुदेश खरड़िया, संदीप कुमार, वेदप्रकाश अग्रवाल, मौसम बरवड़, निशू, खुशी वर्मा, राकेश मास्टर, सोनम, सौरव बिशनपुरा, आकाश, समर सिंह, प्राची, टीना, मोहित, विशाल कुमार, मुकेश शर्मा, अशोक पूनिया, शेर सिंह खरड़िया, कनिका, निकिता आदि अन्य लोगों ने जयंती कार्यक्रम में भाग लिया। चिड़ावा में युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया के नेतृत्व में डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं में युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील, धर्मपाल गाँधी, देवीलाल मेघवाल आदि ने व्याख्यान दिये। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी को अंबेडकर जयंती पर पिलानी में सम्मानित किया गया। पुणे में कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ के नेतृत्व में अंबेडकर जयंती पर शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद संस्थान के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता व समाज में शांति और भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लेकर सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में वैशाली गायकवाड़, जयश्री गुरव, मनीषा वानखेड़े, सुजाता गायकवाड़, त्रिशाला वर्मा, तारा साहू, सुलभा ताई साळुंखे, उषा पाटील, वंदनाताई मोडक, प्रभा कोतवाल, संगीता बांगर, जयश्रीताई पोकळे, इशा शिर्के, मनीषा, संगीता आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur