Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

आदर्श समाज समिति इंडिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, संविधान सभा की सदस्य लीला रॉय, स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट की जयंती व देश की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर और भारत रत्न के. कामराज की पुण्यतिथि मनाई

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता सेनानी व संविधान सभा की सदस्य लीला रॉय नाग, महिला अधिकारों की समर्थक महान सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट की जयंती मनाई और देश की प्रथम स्वास्थ्य मंत्री संविधान सभा की सदस्य स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर व स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न के. कामराज की पुण्यतिथि मनाई। योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आकाश योग केंद्र बलौदा व आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्रमदान किया। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज से आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा, फरीदाबाद से महासचिव कमल धमीजा, महाराष्ट्र से संस्थान की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री श्री मेसवाल, पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, गोवा से विकास कुमार, प्रयागराज से कवयित्री ऋतंभरा मिश्रा, दिल्ली से चंद्रमणि मणिका व लखनऊ से अनुजा मिश्रा आदि ने ऑनलाइन सभा को संबोधित करते हुए शांति व स्वच्छता का संदेश दिया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एक वैश्विक दिवस है जो शिक्षा और जन जागरूकता के माध्यम से अहिंसा को बढ़ावा देता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अनुरोध पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। दुनिया में शांति महात्मा गाँधी के विचारों से ही संभव है। विश्व के अनेक क्षेत्रों में हिंसा और संघर्ष के लगातार प्रसार के कारण इक्कीसवीं सदी में शांति की संस्कृति का प्रसार महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, राजनीतिक व धर्म, राष्ट्रीय, जातीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, विकलांगता, जन्म या अन्य स्थिति के आधार पर भेदभाव, असहिष्णुता और घृणास्पद भाषण- दुनिया भर में खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमें महात्मा गाँधी के विचारों को ग्रहण करने की आवश्यकता है। इस मौके पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, राजेंद्र कुमार गांधी, योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई, समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, धर्मपाल गांधी, उम्मेद सिंह शिल्ला, योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया, संदीप कुमार, सतीश कुमार, विशाल बेरला, रणवीर सिंह, तनु शर्मा कलोठ, अंजू गांधी, प्रियांशु मेच्यू, टीना, हिमांशु आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur