Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आदर्श समाज समिति इंडिया ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

भारत कोकिला सरोजिनी नायडू साहित्य पुरस्कार दिये का किया ऐलान

झुंझुनू, गाँधी फार्म हाउस सूरजगढ़ में राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान व चाँदकौर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस मौके पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाली महिला स्वतंत्रता सेनानियों व विश्व स्तर पर मानवाधिकारों की आवाज बुलंद करने वाली महान विभूतियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। बीसवीं सदी से पहले किसी भी देश में महिलाओं की आजादी की राह इतनी आसान नहीं थी। महिलाओं के संघर्ष की बहुत लंबी कहानी है। आज भी कई देशों की महिलाएं आजादी के लिए संघर्ष कर रही हैं। पिछले एक साल के दौरान अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, यूक्रेन और अमरीका जैसे कई देशों में महिलाएं अपने-अपने देशों में युद्ध, हिंसा और नीतिगत बदलावों के बीच अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहीं हैं। अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी ने मानव अधिकारों के मामले में तरक़्क़ी को बाधित कर दिया है। क्योंकि महिलाओं और लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने से रोक दिया गया गया है। तालिबान ने महिलाओं को हुक्म जारी किया है कि वो घर से बाहर नहीं निकले और दूसरे लोगों के सामने अपना पूरा चेहरा ढक कर रखें। आज भी वैश्विक स्तर पर महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आदर्श समाज समिति इंडिया के पदाधिकारियों द्वारा हर वर्ष महिलाओं के सम्मान में साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली साहित्यकारों को “भारत कोकिला सरोजिनी नायडू साहित्य पुरस्कार” दिये जाने की घोषणा की गई। इस मौके पर शिक्षाविद् रामेश्वरलाल लोहवाड़िया, राजेंद्र कुमार, चाँदकौर, ममता देवी, धर्मपाल गांधी, सुनील गांधी, सोनू कुमारी, सतीश कुमार, बृजेश, रवि कुमार, पिंकी नारनौलिया, दिनेश, अंजू गांधी, इशांत आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur