Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सूरजगढ़, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में प्रधानाचार्या सुमन वर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, शिक्षाविद् मनजीत सिंह तंवर, ब्रह्माकुमारी मंजू, वाइस प्रिंसिपल मंजू ठोलिया, जगदेव सिंह खरड़िया, बाबूलाल बडगूजर आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर नारी आंदोलन की अग्रणी क्रांतिकारी महिलाओं और महिलाओं के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित करने वाली विश्व विख्यात महान क्रांतिकारी महिलाओं को याद किया। वक्ताओं ने कहा- यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक तरक़्क़ी दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किये। कार्यक्रम में आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार द्वारा काजड़ा सरपंच मंजू तंवर को सरोजिनी नायडू राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कवयित्री नीलम मुकेश वर्मा और कवयित्री मंजू ठोलिया ने सुंदर काव्य पाठ किया। अलका बोयल ने राजस्थानी गीत पर सुंदर नृत्यकला का प्रदर्शन किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, मनजीत सिंह तंवर, शिक्षाविद् राजपाल सिंह फौगाट, मंजू ब्रह्माकुमारी व सरपंच मंजू तंवर और योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुमन वर्मा, मंजू ठोलिया, नीलम मुकेश वर्मा, अंजू गाँधी, मंजू ब्रह्माकुमारी, सुदेश खरड़िया, अलका बोयल, ज्योति सोलंकी, प्रिया, सोनिया, सारिका आदि अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया। आदर्श समाज समिति इंडिया महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर समाजसेवी इंद्र सिंह शिल्ला, उप सरपंच राकेश मनीठिया, मनोहर लाल जांगिड़, शिवदान सिंह भालोठिया, राजपाल सिंह फौगाट, जगदेव सिंह खरडिया, सरपंच मंजू तंवर, सुनील गाँधी, बाबूलाल बडगूजर, ज्योति सोलंकी, ब्रह्माकुमारी मंजू, सरपंच महावीर प्रसाद सिंघल, दरिया सिंह गुरावड़िया, सतीश गाँधी, अंजू गाँधी, विकास मारवाल, सुरेश सिंघल, गोल्डन गर्ल सुदेश खरड़िया, अलका बोयल, संजू, प्रिया, सारिका, सोनिया आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनजीत सिंह तंवर ने किया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur