Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी का जयपुर में हुआ सम्मान

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी का जयपुर में हुआ सम्मान

सूरजगढ़, भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कालिंदी ऑडिटोरियम सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में डॉ. निशा माथुर के नेतृत्व में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी को कला एवं संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। डॉ. निशा माथुर व शैलेंद्र माथुर के द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन और राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह- 2024 में कई देशों के बुद्धिजीवी व साहित्यकारों ने भाग लिया। देश के विभिन्न प्रांतो से कवि, लेखक, कलाकार, समाजसेवी, साहित्यकार व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं ने भाग लिया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी व मनोहर लाल मोरदिया और राजेंद्र कुमार गाँधी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल मोरदिया को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सैकड़ों प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कलाओं का भी प्रदर्शन किया गया। देश के विभिन्न प्रांतो से पधारे कई लेखक व लेखिकाओं की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। विविधता में एकता हमारे देश की पहचान है; कार्यक्रम में विविध संस्कृतियों का संगम देखने को मिला। शानदार और विशाल कार्यक्रम का आयोजन करने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने सभी का आभार व्यक्त किया और डॉ निशा माथुर सहित भव्या फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। धर्मपाल गाँधी को सम्मानित किये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur