Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी का तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी का तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यालय सूरजगढ़ में पूर्व प्रधान रणधीर सिंह बुडानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारतीय कला और संस्कृति पर राष्ट्रीय स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस संबंध में संस्थान से जुड़े अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ताओं से भी विचार विमर्श किया गया। सभी की राय व सहमति से राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की जिम्मेदारी के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा। बैठक में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड- 2023 के मापदंड भी तय किये गये। अवॉर्ड की चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे युवा नेता और पूर्व प्रधान रणधीर सिंह बुडानिया ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र दौरे पर जा रहे हैं। 31 मार्च को पुणे शहर में कला एवं संस्कृति विभाग की अध्यक्ष वैशाली गायकवाड़ के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें धर्मपाल गाँधी बतौर अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1 अप्रैल को आदर्श समाज समिति इंडिया की बैठक का आयोजन होगा। बैठक में कला एवं संस्कृति विभाग महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष जानकी पराग नाईक, पुणे जिलाध्यक्ष जयश्री गुरव, नाशिक जिलाध्यक्ष तृप्ति धवन सहित संस्थान के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में संस्थान से जुड़े कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र प्रदेश में सभी जिलों की कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी दी जायेगी। इसके अलावा 2023 में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का भी प्रारूप तैयार किया जायेगा। महाराष्ट्र यात्रा के दौरान संस्थान के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी पुणे शहर में कई ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगे। स्वाधीनता आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी महादेव देसाई व कस्तूरबा गाँधी की समाधि पर भी पुष्प अर्पित करेंगे। विदित रहे 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंदी बनाये जाने पर महात्मा गाँधी के पर्सनल सेक्रेट्री महादेव देसाई व महान स्वतंत्रता सेनानी कस्तूरबा गाँधी की जेल में रहते हुए मृत्यु हो गई थी। भारत की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं द्वारा आगा खान पैलेस में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को सर्वप्रथम नमन करता है। बैठक में युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया, धर्मपाल गाँधी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विजय मील, रणवीर सिंह ठेकेदार, सुनील कुमार, राजकुमार बोयल, सुनील गाँधी, दिनेश, अंजू गाँधी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur