Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ब्राह्मण महापंचायत में जा रहे वाहनों को दिखाई भगवा झंडी

झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ब्राह्मण महापंचायत में जा रहे वाहनों को दिखाई भगवा झंडी

ब्राह्मण महापंचायत में हजारों की संख्या में विप्र जन झुंझुनू जिले से जयपुर रवाना

झुंझुनू, रविवार को जयपुर में आहूत ब्राह्मण महापंचायत में झुंझुनू जिले से हजारों की संख्या में विप्र जन बसों व निजी वाहनों से जयपुर रवाना हुए। झुंझुनू मुख्यालय स्थित पीरू सिंह सर्किल पर ब्राह्मण महापंचायत में जयपुर के लिए रवाना हो रहे विप्र जनों की बसों व निजी वाहनों को अपर जिला कलेक्टर जेपी गौड़, महापंचायत जिला संयोजक कमल कांत शर्मा, सह संयोजक ललित जोशी, गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने भगवा झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। जयपुर रवाना होते समय विप्र जनों ने भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। जयपुर जाने वालों में पवन पुजारी, रामचंद्र शर्मा पाटोदा, महेश बसावतिया, नरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, राकेश शहल, हरिकिशन शुक्ला, लीलाधर पुरोहित, विकास पुरोहित, राकेश शर्मा, प्रदीप शहल, पवन पांडे, रतन जोशी, लक्ष्मीकांत जोशी, अनिल जोशी, भरत शर्मा, महेश जोशी, संदीप शर्मा, एडवोकेट कमल शर्मा, सुरेश चौमाल, मुकेश शर्मा, रमाकांत पुरोहित, शशिकांत छाजू चौहान, विजय शंकर जोशी, अनिल शर्मा बुडाना, रामगोपाल शर्मा विकास शर्मा, विवेक शर्मा, अमृतलाल जोशी, मुकेश पनवाड़ी, मुकेश शर्मा, शशिकांत शर्मा, चंद्र प्रकाश जोशी, पुरुषोत्तम चौरसिया, अशोक शर्मा चिड़ावा सहित बड़ी संख्या में विप्र जन जयपुर के लिए रवाना हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur