Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मतदान दलों के आवागमन के लिए लगाई जाएगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

मतदान दलों के आवागमन के लिए लगाई जाएगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें

झुंझुनू, लोकसभा आम चुनाव में मतदान दलों के कार्मिकों के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा । जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मयी गोपाल ने राजस्थान रोडवेज के प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि 18 व 19 अप्रैल को सिंघाना, बुहाना व खेतड़ी से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए । अतिरिक्त बसों के संचालन से बुहाना, सूरजगढ़ व खेतड़ी ब्लॉक के कार्मिकों को सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज पहुंचने में आसानी रहेगी । गौरतलब है कि लोकसभा आम चुनाव हेतु मतदान दलों की रवानगी 18 अप्रैल को सुबह 7:15 बजे से सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज झुंझुनू से की जाएगी । 19 अप्रैल को मतदान के पश्चात मतदान दलों द्वारा मतदान सामग्री जमा करवा कर देर रात चुनाव कार्य से कार्य मुक्त होकर कार्मिक अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur