Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / एडीजे के पति के साथ मारपीट का मामला

एडीजे के पति के साथ मारपीट का मामला

अभिभाषक संघ चिड़ावा ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

पैन डाऊन हड़ताल पर है चिड़ावा, पिलानी व सूरजगढ़ के वकील

चिड़ावा [रमेश रामावत ] कस्बे में आज सोमवार को अभिभाषक संघ चिड़ावा की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया। एसडीएम के जरिये झुंझुनू एसपी गौरव यादव को ज्ञापन भेजकर एडीजे बीना गुप्ता के पति के साथ हुई मारपीट व चैन लूटने के मामले आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही चिड़ावा, पिलानी व सूरजगढ़ के वकील पैन डाऊन हड़ताल पर भी चले गए है।चिड़ावा अभिभाषक संघ के सचिव विजय गुरावा ने बताया कि एडीजे बीना गुप्ता के पति डाॅ अमित गोयल के साथ मारपीट व चैन लूटने की घटना हुई। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर अभिभाषक संघ चिड़ावा ने सर्व सहमति से पैन डाऊन हड़ताल पर है तथा पैन डाऊन हड़ताल को पिलानी अभिभाषक संघ व सूरजगढ़ अभिभाषक संघ ने समर्थन दिया है और वो भी पैन डाऊन हड़ताल पर है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक पैन डाऊन हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञापन चिड़ावा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खादिम हुसैन की अगुवाई में दिया गया। इस दौरान अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष मनोज लमोरिया, धर्मपाल सिंह, विजय डाबला, रामकुमार झाझड़िया, हिदायत हुसैन, लक्ष्मीकांत , वीरेन्द्र पूनियां, मनोज बजाज, नयन कमल भारतीय, शीशराम बोला, सुमेर धनखड़, सुरेन्द्र पूनियां, जयसिंह कुल्हार, अनिल मान, अमित कुल्हरी, वेदप्रकाश, नरेश कल्याण, रोबिन शर्मा, दीपक स्वामी आदि कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur